जुलाई 2026 - भारत में वर्षा जुलाई 2026 के दौरान पूरे देश में औसत मासिक वर्षा सामान्य से नीचे दीर्घावधि औसत (LPA) का <94%) होने की सबसे अधिक संभावना है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर, जुलाई में पूरे देश में बारिश का एलपीए/LPA लगभग 280.4 मिमी है। क्षेत्र के हिसाब से देखें तो देश के ज़्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ इलाकों के, जहाँ सामान्य या उससे ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है। जुलाई 2026 -भारत में सतही वायु तापमान जुलाई 2026 में, भारत के ज़्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहने की उम्मीद है, सिवाय पश्चिम-मध्य भारत की कुछ अलग-थलग जगहों के, जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, देश के ज़्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज़्यादा रहने की उम्मीद है, सिवाय मध्य और पूर्वोत्तर भारत की कुछ अलग-थलग जगहों के, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। जुलाई 2026 - समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी/SST) अभी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर अल-नीनो (El Niño) की स्थिति बनी हुई है। मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस/MMCFS) और अन्य वैश्विक जलवायु मॉडलों के नवीनतम पूर्वानुमान बताते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीज़न के दौरान अल-नीनो की स्थिति और मजबूत होने की संभावना है। अभी हिंद महासागर में तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव / न्यूट्रल इंडियन ओशन डाइपोल (ओआईडी/IOD) की स्थिति बनी हुई है। MMCFS और अन्य वैश्विक जलवायु मॉडल के पूर्वानुमान बताते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीज़न के दौरान तटस्थ IOD की स्थिति बनी रहने की संभावना है। स्रोत: आईएमडी